शेयर मंथन में खोजें

Gold And Silver Price Today: क्या जल्द और तेजी से दौड़ लगाएँगे सोना और चांदी, दे रहें ये खास संकेत

Expert Shomesh Kumar: सोने पर मेरा नजरिया अब भी बदला नहीं है। बहुमूल्य धातु के भाव जब तक 2550 डॉलर के नीचे नहीं जाते, तब तक इस पर मेरा राय में कोई अंतर नहीं आयेगा। इसमें ऊपर जाने के सभी स्तर खुले हैं और जब तक इसका ट्रेंड नहीं पलटता है, तब तक इसे नकारात्मक समझने की जरूरत नहीं है।

मेरा मानना है कि इसके पैटर्न को देखते हुए 3000 डॉलर तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, दीवाली तक इसके भाव 2800 डॉलर के स्तर तक देखने को मिल सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख