शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

शनिवार, 16 फरवरी, 2019 को पेट्रोल, डीजल की कीमतें सभी चार मेट्रो शहरों नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में लगातार तीसरे दिन बढ़ीं।

नई दिल्ली में शनिवार, 16 फरवरी, 2019 को पेट्रोल की कीमतें 14 पैसे बढ़कर 70.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयीं। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 13 पैसे बढ़कर 76.23 रुपये प्रति लीटर हो गयीं। 15 फरवरी, 2019 को मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 76.10 रुपये लीटर थीं।
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 14 पैसे महँगा होकर 72.71 रुपये प्रति लीटर और शनिवार 16 फरवरी, 2019 को क्रमशः 73.28 रुपये प्रति लीटर हो गया। शुक्रवार, 15 फरवरी, 2019 को कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें 72.57 रुपये और 73.14 रुपये प्रति लीटर थीं।
डीजल की कीमतों में मेट्रो शहरों में समान वृद्धि देखी गई। नई दिल्ली में डीजल की कीमतें 13 फरवरी, 2019 को 13 पैसे बढ़कर 65.86 रुपये प्रति लीटर हो गईं, शुक्रवार 15 फरवरी, 2019 को 65.73 रुपये प्रति लीटर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमतें 14 पैसे और 13 पैसे बढ़ गयीं। शनिवार 16 फरवरी 2019 को क्रमशः 69.97 रुपये, 67.64 रुपये और 69.57 रुपये प्रति लीटर पर रहीं। इससे पहले कल मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल क्रमशः 68.83 रुपये, 67.51 रुपये और 69.44 रुपये प्रति लीटर था। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख