शेयर मंथन में खोजें

डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल की कीमतें स्थिर

सोमवार को सभी चार मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, जबकि पेट्रोल के दाम स्थिर हैं।

नयी दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई। आज डीजल की कीमतें नयी दिल्ली में 66.66 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.40 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 69.77 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 70.39 रुपये प्रति लीटर हैं।
वहीं पेट्रोल की कीमतें नयी दिल्ली में 73.08 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 75.10 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 78.65 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.85 रुपये प्रति लीटर हैं।
दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 75.45 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच गई थी। वहीं मुम्बई में पेट्रोल की कीमतें बढ़ कर 91.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.10 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच गये थे। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख