शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रहेगा कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

दक्षिणी आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मध्यम कोहरा देखा जायेगा। उत्तर पश्चिम भारत में उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में सुबह के समय तापमान शून्य से नीचे बने रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्वी राज्यों में कुछ जगह पर भारी वर्षा और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में एक-दो जगह पर हल्की बारिश हुई है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया। उत्तर प्रदेश, हरयाणा, पंजाब और दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रहा। देश के शेष हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहा। उत्तर-पश्चिमी भारत में सबसे ठंडा स्थान राजस्थान का सीकर रहा, जहाँ पर न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से पूर्वी तट से सटे रायलसीमा तक जा रही है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में जम्मू-कश्मीर और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। कल बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, बांग्लादेश के पूर्वी भागों और साथ लगे असम पर अभी भी विद्यमान है। एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर लक्षद्वीप से लेकर तट से सटे केरल तक जा रही है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"