शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ बारिश का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि की भी उम्मीद है। उत्तराखंड और उससे सट्टे हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश अब धीरे-धीरे कम हो जायेगी। दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश की उम्मीद है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश देखी जा सकती है। देश के मैदानी भागों सहित मध्य भारत में मौसम सूखा ही रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में दिन के तापमान नीचे गिर सकते हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर बारिश देखने को मिली। जम्मू कश्मीर, पश्चिमी असम, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एक-दो जगहों पर बारिश देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में घना कोहरा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम कोहरा देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी जम्मू कश्मीर के आस-पास देखा जा सकता है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश पर देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात से एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ तक देखी जा सकती है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम से जुड़े मेघालय पर देखा जा सकता है। एक और चक्रवती हवाओं का क्षेत्र तटीय केरल और उससे जुड़े दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। यहाँ से एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तेलंगाना तक देखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"