शेयर मंथन में खोजें

लैंको इन्फ्रा (Lanco Infra) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में लैंको इन्फ्राटेक लिमिटेड (Lanco Infratech Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 47% की गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 136 करोड़ रुपये हो गया है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 259 करोड़ रुपये रही थी। 
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 68% का इजाफा हुआ है और यह बढ़ कर 3185 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1896 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे शनिवार को पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि कल के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा बीएसई में कंपनी का शेयर 0.82% की कमजोरी के साथ 12.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख