शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 52% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा घट कर 264 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 550 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 52% की गिरावट आयी है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 4% घट कर 4522 करोड़  रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 4729 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। हालाँकि अब यह हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 0.33% की बढ़त के साथ 1,970 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख