शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में भी भारतीय निर्यात (Export) में आयी कमी, व्यापार घाटा घट कर 12.12 अरब डॉलर

मुख्यतः पेट्रोलियम उत्पादों, रत्नों-आभूषणों और चमड़े से बनी वस्तुओं के निर्यात में गिरावट की वजह से नवंबर 2019 में भारत का निर्यात (Export) साल-दर-साल 0.34% घट कर 25.98 अरब डॉलर रह गया।

नवंबर लगातार चौथा ऐसा महीना रहा है जब भारत के निर्यात में कमी आयी है।
इसी तरह बीते महीने भारत के आयात (Import) में भी गिरावट दर्ज की गयी। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में भारत का आयात साल-दर-साल 12.71% कम हो कर 38.11 अरब डॉलर रहा। नवंबर लगातार छठा ऐसा महीना रहा है जब भारत के आयात में गिरावट आयी है। नवंबर में सोने का आयात साल-दर-साल 6.59% बढ़ कर 2.94 अरब डॉलर का दर्ज किया गया। बीते महीने में तेल का आयात साल-दर-साल 18.17% घट कर 11.06 अरब डॉलर का रहा, जबकि गैर-तेल उत्पादों का आयात साल-दर-साल 10.26% घट कर 27.04 अरब डॉलर का रहा।
कुल मिला कर देखें तो नवंबर 2019 में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) कम हो कर 12.12 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल नवंबर महीने में भारत का व्यापार घाटा 17.58 अरब डॉलर रहा था।
अप्रैल 2019 से नवंबर 2019 की सम्मिलित अवधि पर नजर डालें, तो इस दौरान भारतीय निर्यात साल-दर-साल 1.99% घट कर 211.93 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात साल-दर-साल 8.91% घट कर 318.78 अरब डॉलर रहा। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"