चाँदी की मौजूदा स्थिति को देखें तो बाजार फिलहाल एक ठहरे हुए दौर से गुजर रहा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि चाँदी की कीमों में आगे क्या होने की संभावना है?
चाँदी की बात करें तो इसमें सोने की तुलना में कहीं ज्यादा अस्थिरता देखने को मिल रही है। वर्तमान में चाँदी लगभग 70 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है और इसका चार्ट भी सोने की तरह ही कमजोर रुझान दिखा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चाँदी में निवेश करते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसके मूवमेंट के पीछे के कारण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। अगर चाँदी 97 डॉलर के स्तर को पार नहीं करती है, तो इसमें मजबूत रिकवरी की उम्मीद नहीं की जा सकती। दूसरी ओर, गिरावट की स्थिति में यह 50 से 60 डॉलर के रेंज तक भी आ सकती है। यानी कुल मिलाकर चांदी 60 से 100 डॉलर के बड़े दायरे में झूलती रह सकती है, जो इसकी उच्च अस्थिरता को दर्शाता है।
निवेश के नजरिए से देखें तो चांदी में ट्रेडिंग हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं है। यदि कोई निवेशक इसमें ट्रेड करना चाहता भी है, तो उसे स्पष्ट रणनीति अपनानी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, 75 डॉलर के ऊपर जाने से पहले इसमें खरीदारी करना सही नहीं माना जाता, जबकि गिरावट में 58 डॉलर के आसपास खरीद का मौका बन सकता है। मौजूदा बाजार परिस्थितियों में सतर्क रहना और बिना स्पष्ट संकेत के बड़े निवेश से बचना ही समझदारी होगी।
(शेयर मंथन, 31 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)