एशियाई बाजारों में रही गिरावट, लेकिन चीन मजबूत

मंगलवार को यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में आयी मजबूती के बावजूद बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा, हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक की चाल सबसे अलग दिखी और यह 6.05% की बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुआ। कॉस्पी सूचकांक 1.87% नीचे रहा, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक 1.59% की गिरावट के बाद बंद हुआ। इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 0.80% की कमजोरी रही। भारत में सेंसेक्स सूचकांक 1.83% की गिरावट के बाद बंद हुआ। हैंग सेंग में 0.77% की और ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.49% की गिरावट दर्ज की गयी। जापान का निक्केई सूचकांक 0.66% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।