एशियाई बाजार हरे निशान में बंद

सप्ताह के आखिरी  कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा, हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 2.44% की गिरावट दर्ज की गयी। जापान का निक्केई 1.66%  की मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुआ। जहां हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.48% की मजबूती रही, वहीं दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 1.18% चढ़ने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1%  की मजबूती दर्ज की गयी।  जकार्ता कंपोजिट में 3.28% की बढ़त देखी गयी। ताइवान वेटेड सूचकांक लगभग सपाट बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई है।  भारतीय समयानुसार दोपहर 2.55 बजे एफटीएसई 100 में 0.4% की हल्की बढ़त है, जबकि कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 0.2-0.5% की मामूली कमजोरी है।