शेयर मंथन में खोजें

एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज (MAS Financial Servies) का आईपीओ पूर्णतया सब्स्क्राइब

एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज (MAS Financial Servies) का आईपीओ पहले दिन ही शुक्रवार को पूर्णतया सब्स्क्राइब हो गया।

योग्य संस्थागत खरीदारों और खुदरा निवेशकों का आरक्षित कोटा भी पहले ही दिन पूरा सब्स्क्राइब कर लिया गया, जबकि कर्मियों के हिस्से को 0.71% तथा गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 22% आवेदन मिले। एमएएस फाइनेंशियल का आईपीओ 10 अक्टूबर को बंद होगा। 32 इक्विटी शेयरों की न्यूनतम लॉट के साथ इसमें 10 रुपये प्रति वाले शेयरों का प्राइस बैंड 456-459 रुपये रखा गया है। कंपनी ने अपने आईपीओ में 233 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयर जारी किये हैं। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख