शेयर मंथन में खोजें

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (General Insurance Corporation) का आईपीओ खुला

आज सरकारी कंपनी जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (General Insurance Corporation) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है।

जनरल इंश्योरेंस के 170 करोड़ डॉलर के आईपीओ में 855-912 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है, जिसमें कम से कम 16 और फिर 16 के ही गुणजों में आवेदन किया जा सकता है। किसी भी बीमा कंपनी द्वारा सबसे बड़ा सार्वजनिक इश्यू 13 अक्टूबर को बंद होगा। इस इश्यू में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट, ऐक्सिस कैपिटल, डॉयचे इक्विटीज इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल बुक रनिंग मुख्य प्रबंधक हैं, जबकि कार्वी कंप्यूटरशेयर रजिस्ट्रार है। जनरल इंश्योरेंस आईपीओ में 1.72 करोड़ नये शेयर जारी करेगी, जबकि प्रमोटर (भारतीय राष्ट्रपति) ने इश्यू में 10.75 करोड़ शेयर ऑफर ऑर सेल के लिए रखे हैं। साथ ही इसमें 11.68 करोड़ रुपये के शेयर योग्य कर्मियों के लिए भी शामिल हैं, जिन्हें खुदरा निवेशकों के साथ ऑफर मूल्य पर 45 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख