शेयर मंथन में खोजें

एफसीसीबी वापस खरीदने के फैसले से रिलायंस कम्युनिकेशंस में उछाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड वापस खरीदने का निर्णय लिया है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एफसीसीबी को समय से पहले वापस खरीदने की अनुमति दिये जाने का फैसला किया था।

इस खबर का शेयर बाजारों में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में 11.06 बजे इसका शेयर भाव 4.5% की उछाल के साथ 216.45 रुपये पर है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने फरवरी 2007 में एफसीसीबी जारी कर 1 अरब डॉलर की रकम जुटायी थी। ये बांड जिस भाव पर जारी किये गये थे, उसकी तुलना में अभी इनकी कीमत करीब 35% घट चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 50 करोड़ डॉलर तक के बॉन्डों की खरीद रुपये में करने की भी अनुमति दी है। यह प्रावधान कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख