शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफसीएल (IIFCL) के कर-मुक्त बांड (Tax free bonds) निवेश के लिए उपलब्ध

सरकारी क्षेत्र की कंपनी इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFCL) का कर-मुक्त बांड (Tax free bonds) इश्यू निवेश के लिए उपलब्ध है।
आईआईएफसीएल के 10 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.66%, 15 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.73% और 20 सालों की अवधि वाले बांड की कूपन दर 8.91% है। इसका मतलब यह हुआ कि 10 सालों के बांड में निवेश करने वाले निवेशक को हर साल 8.66%, 15 सालों के बांड पर हर साल 8.73% और 20 सालों के बांड पर हर साल 8.91% कर-मुक्त रिटर्न मिलेगा। 
कंपनी के बांडों का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है और इनमें न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। आईआईएफसीएल ने इश्यू का 40% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। गौरतलब है कि उन लोगों को खुदरा निवेशक कहा जाता है जो लोग 10 लाख रुपये से कम निवेश करते हैं। 
इन बांडों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। यह इश्यू 9 दिसंबर 2013 से 10 जनवरी 2014 के लिए उपलब्ध है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख