शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल 2014 में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 8.59%

अप्रैल 2014 में खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई (Inflation) दर तीन महीनों के ऊपरी स्तर पर रही है। 

सब्जियों और फलों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महँगाई दर में लगातार इजाफा हो रहा है।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2014 में खुदरा महँगाई बढ़ कर 8.59% पर आ गयी है, जबकि मार्च 2014 में यह दर 8.31% थी।

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 7.51% से बढ़ कर 7.69% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 8.89% से बढ़ कर 9.25% रही है। 

अप्रैल 2014 में खाद्य महगाई दर बढ़ कर 9.66% हो गयी है, जबकि मार्च 2014 में यह 9.10% दर्ज हुई थी। सब्जियों और फलों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 16.80% से बढ़ कर 17.50% रहे हैं। मार्च 2014 में 17.19% की तुलना में अप्रैल 2014 में फलों के दाम बढ़ कर 21.73% रहे। (शेयर मंथन, 13 मई 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख