शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में जीडीपी (GDP) विकास दर की रफ्तार घटी

भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही से हल्की पड़ गयी है, हालाँकि यह अनुमानों से थोड़ी बेहतर ही रही है।

साल 2014-15 की दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 5.3% रही, जो पहली तिमाही में 5.7% रही थी। साल भर पहले जुलाई-सितंबर 2013 में विकास दर 4.8% थी, लिहाजा साल-दर-साल तुलना करने पर तस्वीर बेहतर नजर आती है। मौजूदा कारोबारी साल की पहली छमाही में विकास दर 5.5% रही। बीते कारोबारी साल यानी 2013-14 में विकास दर 4.7% थी। 

इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के बारे में जानकारों का आकलन था कि विकास दर घट कर लगभग 5% पर सिमट सकती है। इंडिया रेटिंग्स के वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुनील सिन्हा के मुताबिक उनका अनुमान केवल 4.7% विकास दर रहने का था। इस लिहाज से दूसरी तिमाही के वास्तविक आँकड़े को अनुमानों से अच्छा कहा जा सकता है। हालाँकि मूडीज ने अपने ताजा विश्लेषण में जो अनुमान जताया था, वह बिल्कुल सटीक रहा, क्योंकि इसने दूसरी तिमाही में 5.3% विकास दर रहने की संभावना सामने रखी थी। 

दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र ने कमजोर मानसून के बावजूद अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कृषि क्षेत्र में कमजोर उत्पादन की आशंकाओं के बावजूद इसने दूसरी तिमाही में 3.2% की बढ़त दर्ज की है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र इस बार थम सा गया। इसने केवल 0.1% की वृद्धि दर्ज की, जबकि ठीक पिछली तिमाही में इसने 3.5% की बढ़त हासिल की थी। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख