शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजारों में लाली, सत्यम गिरा 51%

11.13: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसक्स 251 अंक गिर कर 9,336 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 3.7% से अधिक की कमजोरी है। बीएसई आईटी और एफएमसीजी सूचकांकों को छोड़ कर शेष सभी लाल निशान में हैं। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 18.8% की भारी गिरावट है। बीएसई पावर, तेल-गैस, धातु और कैपिटल गुड्स सूचकांकों में 4.2-6.8% की कमजोरी है। आईटी सूचकांक में करीब 2% की बढ़त है। टीसीएस में 6%, इन्फोसिस में 4.5% और एचडीएफसी में 2.75% की मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 51.19% की भारी कमजोरी है।

डीएलएफ में 27.5%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 10% और रिलायंस इन्फ्रा में 9.9% की गिरावट है। लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 7% से अधिक कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख