शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे महीने थोक महँगाई दर (WPI) में गिरावट दर्ज

2018 में जनवरी के मुकाबले फरवरी में थोक महँगाई दर (Wholesale Inflation) में गिरावट दर्ज की गयी है।

फरवरी में लगातार तीसरे महीने महंगाई घटी है। मासिक थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्‍फीति या महँगाई दर जनवरी में 2.84% के मुकाबले फरवरी 2018 में 2.48% रह गयी, जो कि फरवरी 2017 में 5.51% थी। इससे पहले थोक महंगाई दर का निचला स्तर जुलाई में 1.88% रहा था। नवंबर 2017 में महंगाई दर 8 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गयी थी।
खाद्यान्न की थोक कीमतें फरवरी में साल दर साल आधार पर 0.07% फीसदी रही, जबकि जनवरी में यह दर 1.65% रही थी। सब्जियों और खाद्यान्न उत्पादों के दामो में कमी आने से ही थोक महंगाई दर के मामले में राहत मिली है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने भी थोक महँगाई दर को सहारा दिया। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख