शेयर मंथन में खोजें

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जारी रह सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तराई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानो पर बारिश या मेघ गर्जना के साथ तेज हवाएँ चलेंगी।

मध्य और पश्चिम भारत में मौसम काफी गरम रहेगा। कई स्थानो पर तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज होगा। उत्तरी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और मेघ गर्जना होगी। तेज हवाएँ भी चलने की संभावना है। केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा के साथ आँधी आ सकती है। दिल्ली में धूल भरी आँधी और मेघ गर्जना हो सकती है। मुंबई में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में दिन काफी गर्म होगा, मगर बादलों की गर्जना भी हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई। पश्चिमी तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में कुछ स्थानो पर मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय के कई पर्वतीय राज्यों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और बर्फबारी दर्ज हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आँधी और मेघ गर्जना रिकॉर्ड की गयी। उत्तरी झारखंड, मध्य पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के एक दो स्थानो पर बारिश के साथ तेज हवाएँ रिकॉर्ड की गयी। मध्य भारत के कई भागों में तेज गर्मी दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है। वहीं एक चक्रवती सिस्टम उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से उत्तरी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। एक और चक्रवती सिस्टम उप हिमालय पश्चिम बंगाल पर देखा जा सकता है। एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा इस सिस्टम से अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। एक और ट्रफ रेखा इस सिस्टम से छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। एक कमजोर चक्रवात सिस्टम तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा तेलंगाना से दक्षिणी तमिलनाडु तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"