शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली में गर्मी, पश्चिम बंगाल में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में एक या दो जगहों पर भारी के साथ कुछ स्थानों में मध्यम बारिश की उम्मीद है।

आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण और तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में वर्षा की तीव्रता कम हो जायेगी। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे दक्षिण महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन एक दो जगहों पर तूफान की गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। विदर्भ में लू की स्थिति जारी रहेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग भागों में भी गर्मी की स्थिति रहेगी। दिल्ली में दिन गर्म रहेगा और धूप खिली रहने की संभावना है। मुंबई में दोपहर में मौसम उमस भरा होगा। कोलकाता में दिन में गर्मी रहेगी और मौसम आर्द्र रहेगा। बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में आसमान में बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक के साथ अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम वर्षा हुई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखी गयी। विदर्भ में लू की स्थिति फिर से दिखायी दी। राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू कश्मीर पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मई तक पश्चिमी हिमालययी भागों में पहुँच जायेगा। एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार पर स्थित है। इस प्रणाली से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसी प्रणाली से एक और ट्रफ रेखा झारखंड होते हुए दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक पवन अंतराल बना हुआ है। एक कमजोर चक्रवती सिस्टम कोमोरिन क्षेत्र पर बना हुआ है। केरल में एक और चक्रवती सिस्टम देखा जा सकता है। केंद्रीय बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"