शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर पूर्व और दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में कई स्थानों में हल्की से मध्यम और एक दो जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल, दक्षिण कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की उम्मीद है। विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।
दिल्ली में एक गर्म दिन रहेगा साथ ही कहीं कहीं बादल छाये रहने की उम्मीद है। मुंबई में आसमान साफ होगा और दिन गर्म रहेगा। चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ मेघ गर्जन की समभावनाएँ है। कोलकाता में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने की उम्मीद है। हैदराबाद में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ गर्म मौसम रहेगा। बेंगलुरु में भी मेघ गर्जन की स्थितियाँ देखी जा सकती है और आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
वहीं पिछले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखी गयी। विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बरकरार रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 13 मई के आस-पास पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उत्तराखंड से दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा फैली हुई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर ओडिशा तक एक और ट्रफ रेखा विस्तारित है। एक और चक्रवाती सिस्टम कोमोरिन क्षेत्र पर बना हुआ है। लक्षद्वीप क्षेत्र में चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"