शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में आँधी-बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियाँ तेज हो सकती हैं।

वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों के कुछ स्थानों पर धूल भरी आँधी और हल्की वर्षा हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जना की उम्मीद है। मेघालय और असम सहित नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। मध्य भारत में गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप बरकरार रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई स्थानों पर अच्छी बारिश देखी गयी। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज हुई। छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी एक-दो स्थानो पर बारिश हुई। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई। राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में धूल भरी आँधी देखी गई। विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानो पर लू की स्थिति जारी रही। उधर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,ओडिशा और तेलंगाना में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे अफ़ग़ानिस्तान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा राजस्थान से नागालैंड तक बनी हुई है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश से तटीय कर्नाटक तक बनी हुई है। एक चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र पर बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा श्रीलंका से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"