शेयर मंथन में खोजें

त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, केरल और ओडिशा तट पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, केरल और ओडिशा तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सिक्किम में कई जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश, धूल भरी आँधी आ सकती है।
कैसा रहेगा प्रमुख शहरों में मौसम
दिल्ली में धूल भरी आँधी की संभावना है, जबकि मुंबई और चेन्नई में आंशिक बादल देखे जायेंगे। कोलकाता गर्म रहेगा, मगर वर्षा और आँधी की उम्मीद है। आंशिक बादल की स्थिति और बारिश की संभावना के साथ हैदराबाद गर्म और आर्द्र रहेगा। बेंगलुरु में बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और केरल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्य, पूर्वोत्तर बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर है। इस प्रणाली से उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पश्चिम बंगाल और आस-पास के बांग्लादेश पर बना हुआ है। उत्तरी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। एक और ट्रफ़ रेखा दक्षिण मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए तटीय कर्नाटक तक जा रही है। केरल तट के दक्षिण में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन और आसपास के तमिलनाडु तट पर है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"