शेयर मंथन में खोजें

दक्षिण राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों में लू बरकरार रहने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों, आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। दक्षिण राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों में लू का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों में मौसम
अगले 24 घंटों में दिल्ली में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। मुंबई और चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, मगर दिन में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। कोलकाता में भी मौसम का मिजाज गर्म रहेगा, गमर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। बेंगलुरु में बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियों की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हैदराबाद में मौसम गर्म रहेगा। हालांकि, मेघ गर्जन की गतिविधियों की भी संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, झारखंड और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश हुई। नागालैंड, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भी एक-दो क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दक्षिण राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों में लू का प्रकोप जारी रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान पर स्थित है। उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी बिहार के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और मेघालय होते हुए एक दक्षिण-पश्चिम ट्रफ़ रेखा राजस्थान से मणिपुर तक फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण श्रीलंका के ऊपर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"