शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की उम्मीद है।

कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और पूर्वी बिहार के एक-दो हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों में मौसम
वहीं अगले 24 घंटों में दिल्ली में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। मुंबई और कोलकाता में मौसम गर्म और आर्द्र होगा। कोलकाता में भी मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। बेंगलुरु में बारिश की संभावना है और दिन आरामदायक रहेगा। हैदराबाद में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ दिन गर्म रहेगा। शाम के दौरान तूफान की गतिविधि की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति प्रचलित रही। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और केरल में एक या दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, नागालैंड, दक्षिण असम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इसके आस पास के क्षेत्र में स्थित है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस परिसंचरण तक दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से एक ट्रफ़ रेखा फ़ेल रही है। पूर्वी बिहार में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। पूर्वी असम पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास है। उत्तरी तमिलनाडु पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"