शेयर मंथन में खोजें

बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, पश्चिम तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में पूर्व मॉनसून गतिविधि तेज होने की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, केरल और दक्षिण कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार में मध्यम से भारी बारिश और एक दो स्थानों पर बहुत भारी हो सकती है। उत्तरी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी एक-दो जगहो पर हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी। ओडिशा में मेघ गर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, आसपास के तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में एक दो जगह भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति प्रचलित है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की तरफ बढ़ चुका है। मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्वी बिहार में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश और इससे सटे असम में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी बिहार से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। दक्षिण मध्य प्रदेश और इससे सटे विदर्भ पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक विदर्भ होते हुए एक और ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। अंडमान सागर पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण केरल तट पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से उत्तरी तमिलनाडु तक एक ट्रफ़ रेखा बनी हुई है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"