शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रह सकती है सामान्य मानसून की स्थिति - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून कमजोर रहेगा।

वहीं तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सामान्य मॉनसून की स्थिति की उम्मीद है। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के एक या दो स्थानों पर पूर्व मॉनसून बारिश की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप पर मॉनसून सामान्य रहा। विदर्भ, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून वर्षा देखी गयी।
पिछले 24 घंटों में बुधवार 08:30 बजे कैलाशहर में 59 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। वहीं अगरतला में 49 मिमी, बेंगलुरु में 40 मिमी, लॉन्ग आइलैंड में 29 मिमी, थ्रिस्सूर में 25 मिमी, मालदा में 17 मिमी, झारसुगुडा में 14 मिमी और पुनालूर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
देश भर में बने मॉनसून सिस्टम
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) शिराली, हसन, मैसूर, कोडाईकनाल, तूतीकोरिन और पूर्व-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी से गुज़र रही है। अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुँचने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। म्यांमार पर अच्छी तरह से चिह्नित गये निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इससे सटे इलाकों में देखा जा सकता है। पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से एक ट्रफ़ रेखा मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है। एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"