शेयर मंथन में खोजें

बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और आकाशीय बिजली की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालययी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर व्यापक बारिश हो सकती है। तेलंगाना, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ जगहों पर हल्की बिखरी बारिश की संभावना है। प्रायद्वीपीय भारत के साथ-साथ उत्तरी मैदानी इलाकों की तलहटी पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु के साथ ही कोलकाता में बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ दिल्ली गर्म रहेगी लेकिन पूर्वी हवाओं के चलते लू की स्थिति से बच जायेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की स्थितियाँ देखी गयीं। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के साथ कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। तटीय केरल और तटीय कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति खत्म हो चुकी है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश पर अभी भी लू की स्थिति बनी हुई है। कल श्री गंगानगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की उत्तरी सीमा शिराली, हसन, मैसूर, कोडाईकनाल, तूतीकोरिन से गुजर रही है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत तक पाहुचने की उम्मीद है। लगभग 48 से 72 घंटे बाद मॉनसून कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुँच जायेगा। उत्तरी राजस्थान और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों में एक और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए इस प्रणाली से एक दक्षिण-पश्चिम ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। एक और ट्रफ़ रेखा मध्य मध्य प्रदेश से बिहार तक भी बढ़ रही है। असम, मेघालय और इसके आसपास के इलाकों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे लक्षद्वीप पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"