शेयर मंथन में खोजें

केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में एक या दो जगह बेहद भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक या दो जगहों पर भारी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम वर्षा के आसार हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हुई। केरल, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तेलंगाना मराठवाड़ा, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम असम, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पश्चिम राजस्थान में लू की स्थिति बरकरार रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी-दक्षिण राजस्थान से बिहार तक मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मराठवाड़ा और इससे सटे क्षेत्रों पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण महाराष्ट्र से केरल तट तक एक ऑफशोर ट्रफ़ रेखा बनी हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी और इससे जुड़े उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह प्रणाली एक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"