शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल तट पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात क्षेत्र विशेष रूप से दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल तट पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में बारिश जारी रहेगी। बिहार और झारखंड में मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों पर बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में काफी भारी बारिश हुई। कोकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों में भी भारी बारिश देखी गयी। पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक या दो जगहो पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य भागों से उपरोक्त पश्चिमी विक्षोभ के ऊपर दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। दक्षिण गुजरात से तटीय केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी बिहार और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"