शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश में होगी बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण तथा गोवा में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देश के शेष हिस्सों मौसम लगभग शुष्क रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा और उत्तर तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हुई। तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से म्ध्यम के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश देखी गयी। उत्तर कोंकण और गोवा, दक्षिण-तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। देख के शेष हिस्सों में बहुत कम बारिश या शुष्क मौसम की स्थिति रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा हरियाणा से उत्तरी तटीय ओडिशा तक उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुज़र रही है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्रों में देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश पर जारी है। आंतरिक ओडिशा पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडू तक एक उत्तरी-दक्षिणी ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"