शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद जतायी है।

वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़ के हिस्सों और पूर्वी हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम पंजाब और आस-पास के हरियाणा को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, असम और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। वहीं बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश देखी गयी। साथ ही पश्चिम राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम पंजाब और दक्षिण केरल को छोड़ कर देश के सभी स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, उत्तर प्रदेश की तलहटी, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जो हरियाणा पर था, अब उत्तरी हरियाणा और आस-पास के उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर स्थित है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास के बिहार पर देखा जा सकता है। पूर्व असम पर एक निम्न स्तरीय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और गुजरात के आस-पास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र स्थित है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"