शेयर मंथन में खोजें

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, शेष मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा तट पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, दक्षिण तमिलनाडु और केरल को छोड़ कर सभी जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण झारखंड, ओडिशा, ऊपरी असम और सिक्किम में एक दो स्थानों पर भारी के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, शेष मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा तट, विदर्भ, गुजरात, पूर्वोत्तर राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश देखी गयी। वहीं तमिलनाडु और केरल के साथ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में शुष्क मौसम प्रचलित रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तर मध्य प्रदेश के हिस्सों में है। उत्तरी तटीय ओडिशा पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। यह प्रणाली 5.8 किलोमीटर तक फैली हुई है। असम के पूर्वी हिस्सों में तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, उत्तर ओडिशा और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुजर रही है। एक चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोंकण और गोवा के तटीय हिस्सों पर स्थित है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"