शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु और केरल के बहुत से हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के बहुत से हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

वहाँ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर कुछ जगह पर वर्षा होने का अनुमान है। साथ ही तटीय कर्नाटक में भी एक-दो जगह वर्षा हो सकती है। शेष सभी जगहों पर मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।
इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत और साथ लगे मध्य भारत में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि दिल्ली में प्रदूषण अभी भी बेहद खराब श्रेणी ही बना रहेगा। वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों, उत्तरी पंजाब और उत्तर प्रदेश में मध्यम कोहरा बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। यहाँ कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी। वहीं उत्तराखंड में एक-दो जगह पर बारिश हुई। देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहा। पंजाब, हरयाणा, राजस्थान, उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमानों में 2 से 3 डिग्री की कमी आयी। वहीं दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 1 से 2 डिग्री घटा। उत्तर-पूर्वी राज्यों समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मध्यम कोहरा छाया रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक एंटि-साइक्लोन दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है।
एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"