शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के भागों पर हल्की बारिश होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के भागों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की बारिश हो सकती हैं। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रहेगा। इन भागों पर अगले 24 घंटो तक पाला भी छाया रहेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पर कोहरा छाने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखी गयी। बाकी भागों में मौसम शुष्क रहा। बिहार, उत्तर बंगाल, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के भागों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने की वजह से 300 मीटर तक दृशयता रही। बाकी भागों में धुंध छायी रही। उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान गिरे। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और महाराष्ट्र के कई जगहों पर पाला छाया रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे लगे भूमध्य रेखा पर बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा पर बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। एक ट्रफ रेखा तेलंगाना से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर की ओर बढ़ रही है। एक विपरीत चक्रवात दक्षिणी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"