शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगह पर भारी वर्षा भी हो सकती है। दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान गिर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखी गयी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और केरल में एक-दो जगह बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बादल गरजने की गतिविधियाँ दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़े हैं।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और साथ लगे पंजाब और हरियाणा पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों तक जा रही है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी छतीसगढ़ पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा मध्यांतर हिन्द महासागर से श्रीलंका तक जा रही है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"