शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में 22.41% घटी घरेलू वाहन बिक्री : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर सितंबर में घरेलू वाहन बिक्री में 22.41% की गिरावट आयी।

सितंबर 2018 में 25,84,062 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कुल 20,04,932 वाहन बिके। यह लगातार 11वाँ महीना रहा, जिसमें वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी।
सितंबर में घरेलू यात्री वाहन बिक्री 23% घट कर 2,23,317 इकाई और यात्री कार बिक्री 33.4% की गिरावट के साथ 1,31,281 इकाई रह गयी। इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री 13,60,415 इकाई से 23.29% घट कर 10,43,624 इकाई और कुल दोपहिया वाहनों की बिकवाली 21,26,445 इकाई से 22.09% घट कर 16,56,774 इकाई रह गयी। वहीं कारोबारी वाहनों की बिक्री 39% लुढ़क कर 58,419 इकाई और मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 39,210 इकाई से 62% गिर कर 14,855 इकाई रह गयी।
जानकारों का मानना है कि सियाम के आँकड़े ऑटोमोबाइल उद्योग में मंदी को दर्शाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन में कटौती और बड़े पैमाने पर नौकरियों का नुकसान हुआ है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"