शेयर मंथन में खोजें

नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves)

18 अक्टूबर को समाप्त हुए हफ्तें में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स 1.039 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 440.751 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया।

वहीं इससे पिछले सप्ताह में फॉरेक्स 1.879 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 439.712 अरब डॉलर हो गया था। जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल और अक्टूबर के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 21.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।
वहीं 13 अप्रैल 2018 को फॉरेक्स 426.02 अरब डॉलर तक पहुँचा था, जो एक साल से अधिक समय तक रिकॉर्ड बना रहा। जानकारों के मुताबिक 428 अरब डॉलर का फोरेक्स करीब 10 महीनों तक का आयात संभाल सकता है। इस लिहाज से देश के मौजूदा फॉरेक्स से 10 महीनों से ज्यादा समय तक देश का आयात खर्च चल सकता है।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 18 अक्टूबर 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फॉरेक्स भंडार का सबसे प्रमुख घटक, 93.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 408.81 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स को सबसे अधिक सहारा मिला।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 8.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 26.861 अरब डॉलर हो गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 90 लाख डॉलर बढ़ कर 1.440 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.7 करोड़ डॉलर बढ़ कर 3.640 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"