शेयर मंथन में खोजें

सत्यम बोर्ड ने लगायी खरीदारों से पेशकश मंगवाने की प्रक्रिया पर मुहर

सत्यम कंप्यूटर के नए निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि रखने वाली कंपनियों से पेशकश मंगवाने की प्रक्रिया पर मुहर  लगा दी है।

कंपनी ने इस प्रक्रिया पर मुहर तब लगायी है, जब कंपनी कानून बोर्ड ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि सत्यम कंप्यूटर का निदेशक मंडल कंपनी की 26% हिस्सेदारी बेचने के लिए स्वतंत्र है। फैसले में यह भी कहा गया कि किसी और कंपनी को सत्यम का रणनीतिक साझेदार भी बनाया जा सकता है। 

बोर्ड ने कंपनी के ऑडिटर प्राइस वाटर हाउस  को हटाने की सिफारिश भी की गयी है। बोर्ड नये ऑडिटर की तलाश कर रहा है।   बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव  44.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद  1.73% की कमजोरी के साथ 45.45 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख