शेयर मंथन में खोजें

एशियाई शेयर बाजारों में रही मजबूती

सोमवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। आज के कारोबार में शंघाई कंपोजिट में 1.96%, कॉस्पी कंपोजिट में 3.15% और स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.24% की मजबूती के साथ बंद हुआ। 

ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.92% और हैंग सेंग में 3.75% की मजबूती रही। जापान के निक्केई सूचकांक में 0.54% की हल्की गिरावट आयी। आज के कारोबार में इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 1.19% की मजबूती के साथ बंद हुआ। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में आज के शुरुआती कारोबार में मजबूती दिख रही है। आज भारतीय शेयर बाजार महाशिवरात्रि पर्व होने कारण बंद हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख