भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) संग्रह (कलेक्शन) नवंबर 2025 में 8.9% बढ़कर 14,75,488 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नवंबर 2024 में यह 13,55,242 करोड़ रुपये था।
महीने के हिसाब से, नवंबर 2025 में जीएसटी संग्रह थोड़ा 0.7% बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपये हो गया। नवंबर 2025 में ग्रॉस डोमेस्टिक GST रेवेन्यू महीने-दर-महीने 2.3 परसेंट घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि इम्पोर्ट से टैक्स 10.2 परसेंट बढ़कर 45,976 करोड़ रुपये हो गया। कुल GST रिफंड साल-दर-साल 3.5 परसेंट घटकर 18,196 करोड़ रुपये रह गया। नवंबर 2025 में कुल नेट GST रेवेन्यू 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें महीने-दर-महीने 1.3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। जीएसटी डेटा में यह कमी 22 सितंबर से लागू 375 चीजों पर GST रेट में कमी के बाद आई है।अक्टूबर में, ग्रॉस टर्म्स में, जीएसटी संग्रह 4.6% बढ़कर लगभग 1.95 लाख करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह लगभग 1.87 लाख करोड़ था।