शेयर मंथन में खोजें

Tata Consultancy Services Ltd Share Latest News: क्या नतीजों से पहले स्टॉक खरीदने का यह सही समय है?

देवाशीष मजूमदार : टीसीएस में क्या तेजी आ गयी है? क्या इसे खरीदने का अभी सही समय है? उचित सलाह दें।

Expert Shomesh Kumar: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के कारोबारी नतीजों का समय फिर शुरू होने वाला है। इसमें टीसीएस अहम नाम है। मेरे हिसाब से इस स्टॉक में 3350 रुपये का स्तर जोखिम प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चार्ट पर इसकी संरचना स्पष्ट नहीं है। इसमें 50 डीएमए के आसपास कंसाेलिडेशन नजर आ रहा है और 3350 पर सपोर्ट है। ये स्टॉक 3550 रुपये के ऊपर निकलने पर फिर से गति पकड़ सकता है। इससे पहले इसके मोमेंटम पकड़ने की संभावना मुझे नहीं दिख रही है। 

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख