शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

कंपनी ने 64,428,280 इक्विटी शेयरो (20% हिस्सेदारी) की बिकवाली के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल कर दिया। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज आईपीओ इश्यू से 3,000-4,000 करोड़ रुपये जुटायेगी। प्रस्ताव में आईसीआईसीआई बैंक के व्यक्तिगत और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) शेयरधारकों के लिए 32.21 लाख शेयरों का आरक्षण शामिल है। डीएसपी मेरिल लिंच, आईआईएफएल होल्डिंग्स, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और सीएलएसए इंडिया कंपनी के पब्लिक इश्यू का प्रबंधन करेंगी। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख