शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा और ओएनजीसी खरीदें, मुथूट फाइनेंस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (02 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) और ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation) के शेयर खरीदने, जबकि मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के स्टॉक में खरीदारी करने का सुझाव दिया है। इस स्टॉक को 996-991 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 1,016 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 984 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,001 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ओएनजीसी के शेयर भी खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 145.50-144 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 151 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 142 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 147 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने मुथूट फाइनेंस के शेयर 1,068-1,074 रुपये के दायरे में बेचने का परामर्श दिया है। इनके लिये 1,026 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,092 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,063 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख