शेयर मंथन में खोजें

भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल खरीदें, सन फार्मा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (16 जनवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के स्टॉक में खरीदारी करने, जबकि सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सिफारिश की है। इसे 592-597 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिये 616 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 586 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 600 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने भारती एयरटेल के स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया है। इन्हें 755-760 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 785 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 748 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 764 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर में पोजीशन शार्ट करने का परामर्श दिया है। इन्हें 1040-1045 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 1012 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1054 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1032 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी