शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक खरीदें, इन्फोसिस और महिंद्र ऐंड महिंद्रा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (22 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इन्फोसिस (Infosys) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि  भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने इन्फोसिस के स्टॉक को 1580-1600 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 1555 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1615 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1580 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 512-517 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 532 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 509 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 523 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर बेचने की सिफारिश की है। इन्हें 1355-1365 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इनके लिए 1333 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1380 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1352 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख