शेयर मंथन में खोजें

वेदांता और भारतीय स्टेट बैंक खरीदें, एलटीआईमाइंडट्री बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (22 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में वेदांता (Vedanta) और भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के शेयर खरीदने, जबकि एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) के स्टॉक में अपनी पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज वेदांता का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 280-283 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 290 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 277 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 284 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एलटीआईमाइंडट्री के स्टॉक को 4700-4730 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 4604 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4760 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4674 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज एसबीआई के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 519-521 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 535 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 513 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 522 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख