शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज और लार्सन ऐंड टूब्रो खरीदें, टाइटन कंपनी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (22 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) और लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि टाइटन कंपनी (Titan Company Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज का स्टॉक 402-405 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 418 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 398 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 407 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाइटन कंपनी के स्टॉक को 2730-2750 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2630 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2764 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2702 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज लार्सन ऐंड टूब्रो के स्टॉक में 2160-2180 रुपये के दायरे में लॉन्ग पोजीशन लेने की सिफारिश की है। इसके लिए 2250 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2140 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2190 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी