शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी बेचें, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (28 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में आईटीसी (ITC Ltd) का स्‍टॉक बेचने, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज (Hindalco Industries Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज आईटीसी का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 447-450 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 436 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 453 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 445 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक 1833-1845 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1877 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1820 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1845 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंडाल्को इंडस्‍ट्रीज का स्टॉक 413-416 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 428 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 409 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 418 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 जून 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख